लॉकडाउन: पेंशनर को ₹1,000 की अतिरिक्त मदद सीधे देगी मोदी सरकारकोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और देश में 19 दिन के लॉक डाउन बढ़ने की वजह से मोदी सरकार ने गरीबों के लिए पैकेज का एलान किया है.

आवेदन यहां क्लिक करें




कोरोना वायरस से पस्त इकनॉमी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बूस्टर डोज दिया है. मोदी सरकार 1.70 लाख करोड़ रुपये के इस पैकेज से संकट के इस दौर में समाज के कमजोर तबके की मदद करेगी.मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों को 1000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे. ये अगले तीन महीने के लिए है. इस रकम को दो किस्त में दिया जाएगा. इस वर्ग के लोगों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया जाएगा. इस पहल का फायदा लगभग 3 करोड़ लोगों को होगा.प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को मुख्य रूप से दो हिस्सों में बांटा गया है.


 इनमें पहला प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना है. इस योजना के तहत 80 करोड़ गरीब लोगों को कवर किया जाएगा. इस योजना के तहत अगले तीन महीने तक पांच किलो चावल/गेहूं मुफ्त दिया जाएगा. इसके अलावा एक किलो दाल हर परिवार को मुफ्त मिलेगा.प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना योजना के तहत आठ कैटेगरी में किसान, मनरेगा, गरीब विधवा पेंशनर,दिव्यांग, जनधन योजना, उज्ज्वला स्कीम, सेल्फ हेल्प ग्रुप (विमेन), संगठित क्षेत्र के वर्कर, कंस्ट्रक्शन वर्कर आदि को मोदी सरकार डीबीटी का लाभ देने जा रही है. बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा को एकमुश्त 1000 रुपये दो किस्तों मे दी जाएगी.

APPLY CLICK HERE